लेखपाल संघ को मिला सकारात्मक आश्वासन भत्तों में बढ़ोतरी और अंतर-मंडलीय स्थानांतरण पर बनी सहमति।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
लेखपालों का कार्य बहिष्कार समाप्त राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद लिया गया निर्णय।
लेखपाल संघ को मिला सकारात्मक आश्वासन भत्तों में बढ़ोतरी और अंतर-मंडलीय स्थानांतरण पर बनी सहमति।
455 लेखपालों की पदोन्नति जारी अवशेष DPC प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर जल्द जारी होगी नई सूची।
आपदा व प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर राहत प्रदेश भर में ऑनलाइन राजस्व कार्यों का निष्पादन पुनः शुरू।
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग और लेखपाल प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद राज्य भर में जारी कार्य बहिष्कार को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव (राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) तथा आयुक्त एवं सचिव महोदय (राजस्व परिषद) के साथ हुई सकारात्मक बैठक में लेखपालों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान भत्तों में बढ़ोतरी तथा अंतर-मंडलीय स्थानांतरण जैसे प्रमुख विषयों पर शासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।
पदोन्नति और DPC प्रक्रिया में तेजी
बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 455 लेखपालों की पदोन्नति की जा चुकी है। वहीं, अवशेष पदों के लिए DPC (विभाग पदोन्नति समिति) के संबंध में जनपदों से अभिलेख दुरुस्त होते ही शीघ्र कार्यवाही पूरी कर पदोन्नति सूची अविलंब जारी करने पर सहमति बनी है।
ऑनलाइन कार्य और सेवाएं होंगी बहाल
हाल ही में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं तथा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत, आम जनमानस और छात्रों की सुविधा के लिए सभी क्षेत्रों के ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा।
लेखपाल संघ द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन दिनांक 29/09/2026 तथा 01/10/2026 को वापस लेते हुए कार्य बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की गई है, जिससे प्रदेश भर में ठप्प पड़े राजस्व कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सकेंगे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




