मऊ साइबर टीम कोपागंज ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे गए ₹29,973 वापस कराए, पीड़ित के चेहरे पर लौटी खुशी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ साइबर टीम कोपागंज ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे गए ₹29,973 वापस कराए, पीड़ित के चेहरे पर लौटी खुशी
कोपागंज, मऊ
जनपद मऊ के थाना कोपागंज की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में होल्ड हुई 29,973.64 रुपये की धनराशि सफलताಪೂರ್ವक वापस करवा दी है। पुलिस की इस सराहनीय पहल से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
पीड़ित सलाहुद्दीन (पुत्र शमसुलहक, निवासी उत्तरी दोस्तपुरा शाहबस्ती, थाना कोपागंज) को विदेश भेजने और वीजा-टिकट के नाम पर साइबर ठगों द्वारा ठगी का शिकार बनाया गया था।
पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी (ACKNOWLEDGEMENT NO – 23110250170354)।
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी तथा थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश सिंह के कुशल निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी मदद से होल्ड धनराशि को दिनांक 10.10.2026 को पीड़ित के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करा दिया।
नोडल अधिकारी उ0नि0 उमाशंकर सिंह
सहायक नोडल अधिकारी उ0नि0 प्रियंका सिंह
कम्प्यूटर आपरेटरअभिजीत पटेल
महिला कांस्टेबल सविता मौर्या
महिला कांस्टेबल शीला पटेल (थाना कोपागंज, मऊ)
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




