तहसीलदार अनीश सिंह और कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
थाना समाधान दिवस में 12 मामले पहुंचे, एक का मौके पर निस्तारण
तहसीलदार अनीश सिंह और कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अनीश सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कुल 12 मामले आए, जिनमें राजस्व के आठ और पुलिस से संबंधित चार मामले शामिल रहे। इनमें पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार अनीश सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित कर्मचारी मौके की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करें ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपनिरीक्षक विजय शंकर, उपनिरीक्षक सनाउल्लाह, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय, गौरव राय, नगर पंचायत के शादाब खान सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




