दीपिका तिवारी के इलाज में ना हो कोई कमी, मंत्री श्र ए के शर्मा ने केजीएमयू में चिकित्सकों को दिए निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श ए.के. शर्मा ने केजीएमयू पहुंचकर मऊ निवासी दीपिका तिवारी का जाना हालचाल
दीपिका तिवारी के इलाज में ना हो कोई कमी, मंत्री श्र ए के शर्मा ने केजीएमयू में चिकित्सकों को दिए निर्देश
इस दौरान परिजनों से की मुलाकात, सरकारी एवं व्यक्तिगत हर संभव सहायता का दिया भरोसा
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचकर जनपद मऊ के सहादतपुरा निवासी प्रदीप तिवारी की पुत्री दीपिका तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से दीपिका के उपचार के संबंध में विस्तार से बातचीत की और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री शर्मा ने दीपिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके उपचार में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने को कहा।
मंत्री शर्मा ने दीपिका के माता पिता से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में दीपिका के उपचार के लिए सरकारी एवं व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दीपिका के स्वास्थ्य और उपचार से संबंधित आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जाएगी तथा उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी दीपिका तिवारी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




