मऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बनी विजेता
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बनी विजेता
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उ.प्र. हॉकी के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 6 दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता (04 से 09 अक्टूबर, 2026) का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ।
09 अक्टूबर को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर ने अयोध्या छात्रावास को मैच के अंतिम क्षणों में 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी तथा जमाल अर्पण (चेयरमैन – M.A.A. Foundation व Ray of Humanity, एवं अध्यक्ष – जिला फुटबॉल संघ मऊ) रहे। समारोह के दौरान जमाल अर्पण एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व, क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर और बैज लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, सचिव संजय सिंह, सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव समेत जनपद के अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




