मानक के विपरीत मिली दवा की बिक्री पर रोक, मऊ में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच को भेजे गए 3 सैंपल
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मानक के विपरीत मिली दवा की बिक्री पर रोक, मऊ में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच को भेजे गए 3 सैंपल
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने मानक के विपरीत पाई गई दवा 'BONUM-K27 Softgels' की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 27 जून 2026 को लिए गए इस दवा के नमूने को राजकीय विश्लेषक ने अमानक घोषित किया था।
इसके बाद 8 अक्टूबर 2026 को मऊ के ख्वाजाजहांपुर स्थित 'मेसर्स कृष फार्मा' का निरीक्षण कर बिक्री रोक दी गई और तीन अन्य दवाओं के सैंपल जांच हेतु भेजे गए। फर्म की स्वामिनी कंचन शुक्ला, संबंधित निर्माता (कैस्पियन फार्मास्युटिकल्स) और मार्केटिंग कंपनी (कोलाज बायोटेक) को बाजार से दवा का स्टॉक वापस मंगाने व 5 दिनों में संबंधित दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कमियों से जुड़ी रिपोर्ट आजमगढ़ मंडल के औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी को भेज दी गई है; लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




