साइबर टीम कोपागंज का सराहनीय कार्य: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹99,999
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
साइबर टीम कोपागंज का सराहनीय कार्य: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹99,999
जनपद मऊ (कोपागंज)
मऊ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड रोधी अभियान के तहत थाना कोपागंज की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के ठगे गए ₹99,999 खाते में वापस करा दिए हैं।
कोपागंज (मऊ) निवासी अनिल शर्मा (पुत्र स्व. जय प्रकाश शर्मा) से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर संपर्क कर ईमेल आईडी मांगी और खाता ट्रांसफर करने के नाम पर कुल ₹1,04,997 का फ्रॉड कर लिया था। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर पोर्टल (Acknowledgement No. 23107250101847) पर शिकायत दर्ज कराई थी।
त्वरित कार्रवाई और सफलता
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश सिंह के कुशल निर्देशन में थाना कोपागंज की साइबर टीम ने प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए होल्ड कराई गई संपूर्ण धनराशि ₹99,999 पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर पुलिस टीम
उ०नि० उमाशंकर सिंह (नोडल अधिकारी)
उ०नि० प्रियंका सिंह (सहायक नोडल अधिकारी)
अभिजीत पटेल (कंप्यूटर ऑपरेटर)
सविता मौर्या (थाना कोपागंज) शीला पटेल (थाना कोपागंज)
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




