मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा ......स्थानांतरण तक बहिष्कार जारी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा ......स्थानांतरण तक बहिष्कार जारी
बार एसोसिएशन मऊ का बड़ा फैसला
मऊ
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ ने मुख्य राजस्व अधिकारी / उपसंचालक चकबंदी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। लगातार दूसरे दिन भी वकीलों ने मुख्य राजस्व अधिकारी के कक्ष और अदालत में किसी भी तरह की पैरवी से खुद को दूर रखा। बार एसोसिएशन के सामान्य सदन की यह अहम बैठक अध्यक्ष दिनेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन बार एसोसिएशन के मंत्री सतिराम यादव एडवोकेट ने किया।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी / उपसंचालक चकबंदी के विधि एवं कानून विरोधी आचरण और उनकी कार्यशैली पर अधिवक्ताओं ने भारी रोष जताया। वकीलों का आरोप है कि न्यायालय में कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी की जा रही है।
सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि जब तक संबंधित मुख्य राजस्व अधिकारी का स्थानांतरण ( तबादला ) नहीं हो जाता, तब तक अधिवक्ता संघ उनके न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रखेगा।
बार एसोसिएशन की ओर से सभी वकीलों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी अधिवक्ता उनके चैंबर या न्यायालय में किसी भी मामले की सुनवाई या पैरवी के लिए प्रवेश न करे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




