मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में अंशु यादव ने मारी बाजी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में अंशु यादव ने मारी बाजी
संवाददाता एक संदेश
दोहरीघाट, मऊ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आधारित मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) दोहरीघाट-गोंठा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रेशमी विद्यालय पाऊस की छात्रा अंशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किड्स ब्लूमिंग वर्ल्ड स्कूल दोहरीघाट की छात्रा अर्पिता भारती ने द्वितीय तथा आरपीएम ग्लोबल विद्यालय नई बाजार की छात्रा त्रिशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना, देश की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व एआरपी एवं ब्लॉक मंत्री सुजीत राय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सपनों का भारत तभी साकार होगा, जब नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अजय कुमार शाही, राम बिलास चौहान, प्रदीप यादव, अविनाश राय, अमन राय सहित विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




