प्राचार्य प्रो.शर्वेश पाण्डेय का शिक्षको ने मनाया जन्मदिन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
प्राचार्य प्रो.शर्वेश पाण्डेय का शिक्षको ने मनाया जन्मदिन
रोवर्स रेंजर ऑफिस में दीप प्रज्वलन व केक काट कर मनाया गया जन्मदिन
सतीश कुमार पाण्डेय
स्थानीय नगर क्षेत्र के डी. सी. एस.के.पी.जी.कॉलेज मऊ के प्राचार्य एवं रोवर्स आयुक्त महा राजा सुहेलव विश्व विद्यालय आजमगढ़ , प्रो.शर्वेश पाण्डेय का जन्म दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । शिक्षकों एवं छात्रों ने प्राचार्य प्रो.शर्वेश पाण्डेय को दीर्घायु एवं चिरंजीवी होने की कामना की। विदित हो कि महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी डॉ सुधीर कुमार सिंह, डॉक्टर घनश्याम दुबे डॉक्टर नीरज कुमार सिंह रेंजर प्रभारी डॉ रश्मि पांडेय व आजाद रोवर्स, सुबास रोवर्स क्रयू और कल्पना रेंजर्स टीम द्वारा प्राचार्य का जन्म दिन को यादगार बनाने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोज किया गया। डॉ सुधीर कुमार सिंह ने सबसे पहले स्कार्फ पहनाया , डॉ नीरज कुमार सिंह ने बैज इसके बाद प्राचार्य जी की प्रतिकृति डा सुधीर कुमार सिंह डॉ घनश्याम दुबे ने संयुक्त रूप से भेट की,, इसके बाद प्राचार्य जी ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्प भेट किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ सीपी राय ,डॉ पीके पांडे, डॉ दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रशांत पांडे, डॉ योगेंद्र नाथ चौबे,डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ अरुण सिंह, श्री रुद्र प्रताप सिंह, आकाश मौर्य, सृष्टि , रोशनी, मनीषा, मानस सिंह आदि उपस्थिति रहे। इस आशय की सूचना डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने दी
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




