8 October 2026
एसडीएम घोसी ने शाहपुर में विवादित भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण, आदेश सुरक्षित
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
एसडीएम घोसी ने शाहपुर में विवादित भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण, आदेश सुरक्षित
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी (मऊ) उपजिलाधिकारी न्यायालय में धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत विचाराधीन वाद मनोरमा देवी आदि बनाम ग्राम सभा (ग्राम शाहपुर) के संबंध में उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया।
उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में विवादित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पक्षों की दलीलों को सुना और मौके की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत ने पत्रावली को अग्रिम आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




