जमीन विवाद का निस्तारण रबिंदर बनाम राम अवतार मामले में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने ग्राम ऊसरी खुर्द में किया स्थलीय निरीक्षण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
जमीन विवाद का निस्तारण रबिंदर बनाम राम अवतार मामले में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने ग्राम ऊसरी खुर्द में किया स्थलीय निरीक्षण
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
घोसी (मऊ): उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 116 (जोतों के विभाजन/बंटवारा) के तहत लंबित मामले 'रबिंदर बनाम राम अवतार' के त्वरित निस्तारण के लिए उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी अशोक कुमार सिंह ने ग्राम ऊसरी खुर्द में मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विवादित भूमि का भौतिक सत्यापन किया और नक्शे व अभिलेखों के अनुसार स्थल की स्थिति को परखा। इस दौरान उभय पक्षों को सुना गया ताकि बटवारे और कुर्रे से संबंधित विवाद का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान निकाला जा सके।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीण अंचल में भूमि संबंधी विवादों को मौके पर ही समाप्त किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




