2021 बैच के IAS ध्रुव खाडिया बने मऊ के नए CDO, पदभार संभालते ही बताईं प्राथमिकताएं
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
2021 बैच के IAS ध्रुव खाडिया बने मऊ के नए CDO, पदभार संभालते ही बताईं प्राथमिकताएं
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ: 2021 बैच के आईएएस अधिकारी ध्रुव खाडिया ने 6 अक्टूबर 2026 को जनपद मऊ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और जनसमस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
जनता की शिकायतों और IGRS पोर्टल पर दर्ज मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा।
CDO ने विकास भवन परिसर और उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय का निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति, अभिलेखों तथा अनुशासन का जायजा लिया।
उन्होंने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को आपसी समन्वय, टीम भावना और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




