आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह की पूज्य माता जी का निधन, परिवार में शोक की लह
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह की पूज्य माता जी का निधन, परिवार में शोक की लह
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ। आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह की पूज्य माता जी का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
माता जी ने अपने संपूर्ण जीवन में परिवार को हमेशा प्रेम, संस्कार, साहस और संबल प्रदान किया। लंबे समय तक अस्वस्थ रहने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस के साथ जीवन का सामना किया और परिवार के लिए सदैव मजबूती एवं प्रेरणा का स्रोत बनी रहीं।
उनका निधन परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। माँ का अनमोल स्नेह, आशीर्वाद और भावनात्मक सहारा जीवन में किसी अन्य रिश्ते से पूरा नहीं हो सकता।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




