मऊ में प्रशासनिक फेरबदल सर्वेश कुमार मिश्रा बने नए पुलिस अधीक्षक, कमलेश बहादुर का हुआ तबादला
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ में प्रशासनिक फेरबदल सर्वेश कुमार मिश्रा बने नए पुलिस अधीक्षक, कमलेश बहादुर का हुआ तबादला
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए पुलिस अधिकारियों के तबादले के तहत मऊ जिले में नए पुलिस प्रमुख की तैनाती की गई है। सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में, वर्तमान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर का स्थानांतरण करते हुए मुख्यालय (लखनऊ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा जारी इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा पुलिस प्रशासन के कामकाज में दक्षता लाना है। नए एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा जल्द ही पदभार ग्रहण कर जिले की कमान संभालेंगे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




