डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ का कड़ा रुख: मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय के बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ का कड़ा रुख: मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय के बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के सामान्य सदन की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का सफल संचालन बार एसोसिएशन के मंत्री सतिराम यादव एडवोकेट द्वारा किया गया।
इस बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी / उपसंचालक चकबंदी द्वारा किए जा रहे विधि एवं कानून विरोधी आचरण पर वकीलों ने गहन एवं विस्तृत चर्चा की। सदस्यों ने उनके कार्यशैली और कानूनी प्रक्रियाओं की अवहेलना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि जब तक मुख्य राजस्व अधिकारी का स्थानांतरण (तबादला) नहीं हो जाता, तब तक अधिवक्ता संघ उनके न्यायालय का पूर्णतः बहिष्कार करेगा। एसोसिएशन की ओर से सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि कोई भी अधिवक्ता उनके चैंबर या न्यायालय में पैरवी के लिए नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




