मऊ साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के खाते में वापस कराए गए फ्रॉड के ₹10000
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के खाते में वापस कराए गए फ्रॉड के ₹10000
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
घोंसी, मऊ (उत्तर प्रदेश):
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे 'साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता अभियान' के तहत साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी और घोसी थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के पूरे पैसे वापस करा दिए हैं।
फोन पे (PhonePe) के जरिए हुआ था फ्रॉड
जानकारी के अनुसार, थाना घोसी क्षेत्र के ग्राम लाखीपुर कुड़िया निवासी मनोज पुत्र रामसरीख के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। शातिर ठग ने फोन पे (PhonePe) के माध्यम से झांसा देकर उनके खाते से 10,000 रुपये का फ्रॉड कर लिया।
साइबर पोर्टल पर शिकायत और पुलिस का एक्शन
ठगी का अहसास होते ही पीड़ित मनोज ने त्वरित रूप से 6 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज (शिकायत संख्या: 23109260175455) कराई। शिकायत मिलते ही थाना घोसी की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की और ठगों द्वारा उड़ाए गए पैसे को तुरंत होल्ड (फ्रिज) करा दिया।
पीड़ित को मिली पूरी धनराशि
साइबर टीम के निरंतर प्रयासों के बाद 28 सितंबर 2026 को पीड़ित मनोज के बैंक खाते में धोखाधड़ी की संपूर्ण 10,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस हस्तांतरित करा दी गई। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित मनोज ने मऊ पुलिस और साइबर टीम घोसी का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (UPI Pin) या बैंक विवरण साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




