सुनीता सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि,क्षेत्र में खुशी की लहर
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
सुनीता सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि,क्षेत्र में खुशी की लहर
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मधुबन।तहसील क्षेत्र के नत्थुपुर निवासी धीरेन्द्र मल्ल की पत्नी सुनीता सिंह ने समाजशास्त्र विषय में शोध कार्य पूरा कर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय,बलिया के समाजशास्त्र विभाग से सुनीता सिंह ने ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक विचारों की वर्तमान परिवेश में प्रासंगिकता’ विषय पर शोध किया।विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रमाणपत्र में उन्हें पीएचडी की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया गया है।सुनीता सिंह की इस उपलब्धि पर डा. नासिर अली,राजन मल्ल,हरिश्चंद्र यादव,डा. राशिद उस्मानी, आलोक बरनवाल, बबलू ठठेरा,राधेश्याम सिंह,डा. प्रेम भूषण पाण्डेय आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




