खेल प्रतिभाओं का केंद्र बना मऊ राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
खेल प्रतिभाओं का केंद्र बना मऊ राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आज रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय, मऊ के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर खेल प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
दिनांक 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 20 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह आयोजन प्रदेश की उभरती हुई महिला हॉकी प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।
प्रशासनिक एवं खेल जगत की हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जमाल अर्पण जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हॉकी अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह जी, सेक्रेटरी हाजी मुनव्वर साहब, महमूद आलम तथा जिला संघ के आनंद सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बालिकाओं को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने व प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल जीत-हार की प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष, एकता और दृढ़ आत्मविश्वास का प्रतीक है।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




