डीजे एवं उसके वाइब्रेशन पर लगे प्रतिबंध,,,,, अरविंद पांडेय
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
डीजे एवं उसके वाइब्रेशन पर लगे प्रतिबंध,,,,, अरविंद पांडेय
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
त्यौहारों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी अपने साथियों संग त्यौहार को समुचित रूप से शांति पूर्वक सम्पन्न होने की बात कही और विशेष रूप से तेज आवाज एवं उसके वाइब्रेशन वाले डी, जे,पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही, जितना डिसमिल की शासन द्वारा आदेशित किया गया है उससे तेज आवाज में डी, जे, न बजे क्योंकि आजकल हृदय के रोगी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, न जाने कितने डी जे के तेज आवाज से मृत्यु हो चुकी है लेकिन आजकल के नवजवान बच्चे तेज आवाज वाले डी जे की धुन पर नृत्य कर रहे हैं जो कि उनके भविष्य के लिए खतरा है, बहुत से डाक्टर साहब लोगों का कहना है कि तेज आवाज डी जे से हर्ट अटैक ज्यादा होता है माननीय शासन प्रशासन एवं जिलाधिकारी महोदय से विशेष अनुरोध है कि इस तेज आवाज डी जे पर कार्यवाही की जाय, सभी की जिंदगी बहुमूल्य है, चुकी जगह जगह प्रोग्राम होता है इसलिए यह आवाज और भी तेज लगती है जिससे प्रशासन के लोगों को भी असुविधा होती है अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी ने ने यह भी कहा कि सभी जगह की मीटिंग में मात्र डी जे का मुद्दा उठ रहा है , खुर्शीद खान, भोला, मनीष चौरसिया उपस्थित रहे, सभी को आने वाले त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




