ब्रेकर पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली उछलकर पलटी , ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
ब्रेकर पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली उछलकर पलटी , ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
घोसी।मऊ। घोसी ब्लॉक मुख्यालय के सामने शनिवार देर रात तेज रफ्तार सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान गोठा निवासी अरविंद यादव (40) पुत्र रामसुख के रूप में हुई। बताया गया कि अरविंद यादव इंदारा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर अपने घर गोठा जा रहे थे। शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे वह ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचे। इसी दौरान ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली उछलकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में अरविंद ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया और उसके नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चालक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि अरविंद यादव गोठा में फोरलेन के किनारे अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य के लिए ही वह इंदारा से सीमेंट लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




