सरयू तट पर संपन्न हुआ वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय के पिता राजकुमार पांडेय का अंतिम संस्कार; नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
सरयू तट पर संपन्न हुआ वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय के पिता राजकुमार पांडेय का अंतिम संस्कार; नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
बलिया
अमर उजाला के चीफ ब्यूरो रजनीकांत पांडे जी के पूज्य पिता श्री राजकुमार पांडेय जी को सरयू नदी के तट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव बलिया स्थित गुलौरा मठिया के पास सरयू नदी के किनारे सनातन रीति-रिवाज और पूर्ण धार्मिक विधियों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर उपस्थित लोगों एवं गणमान्य जनों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके ज्येष्ठ पुत्र रजनीकांत पांडेय ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस दुखद घड़ी में दिवंगत राजकुमार पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती गीता पांडेय, उनकी तीनों पुत्रियां—कल्पना मिश्रा, कविता पाठक तथा प्रीति त्रिपाठी एवं पूरा परिवार शोकाकुल नजर आया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




