3 October 2026
मऊ गांधी जयंती पर poster launch, 10 जनवरी को जनपद की विभूतियों को मिलेगा 'राष्ट्रीय गौरव अवार्ड'
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ गांधी जयंती पर poster launch, 10 जनवरी को जनपद की विभूतियों को मिलेगा 'राष्ट्रीय गौरव अवार्ड'
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ के एम.ए.ए. फाउंडेशन सभागार में गांधी जयंती पर राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान परिषद के 45वें स्थापना दिवस (10 जनवरी 2027) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह के पोस्टर का विमोचन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद की विशिष्ट प्रतिभाओं को 'राष्ट्रीय गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा ने किया, जिसमें संस्था व फाउंडेशन के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




