संपूर्ण समाधान दिवस डीएम ने सुनीं 111 शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
संपूर्ण समाधान दिवस डीएम ने सुनीं 111 शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 111 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सर्वाधिक 62 शिकायतें राजस्व विभाग से, 18 पुलिस विभाग से, 11 विकास विभाग से और शेष अन्य विभागों से दर्ज की गईं। 9 मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान हो और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और एसडीएम कुंवर सचिन सिंह समेत सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




