वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, मऊ में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, मऊ में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
अमर उजाला मऊ के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय के 80 वर्षीय पिता रामकुमार पांडेय का शुक्रवार रात मऊ के शारदा नारायण अस्पताल में इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।
पिता के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय एडवोकेट सहित जिले के तमाम पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
शनिवार को मधुबन स्थित भुल्लन सिंह के आवास पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक शोकसभा आयोजित की गई। इसमें पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह संबल सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




