अमर उजाला मऊ के ब्यूरो चीफ रजनीकांत (राहुल) पांडेय के पिता का असामयिक निधन, ब्राह्मण विकास परिषद ने व्यक्त किया गहरा शोक
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
अमर उजाला मऊ के ब्यूरो चीफ रजनीकांत (राहुल) पांडेय के पिता का असामयिक निधन, ब्राह्मण विकास परिषद ने व्यक्त किया गहरा शोक
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। अमर उजाला मऊ के चीफ ब्यूरो प्रमुख रजनीकांत पांडेय (राहुल पांडेय) के पूज्य पिता जी का असामयिक निधन हो गया है। इस दुखद समाचार से मीडिया जगत सहित स्थानीय सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पिता के निधन की खबर मिलते ही विभिन्न सामाजिक व पत्रकार संगठनों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ब्राह्मण विकास परिषद ने जताया दुख
ब्राह्मण विकास परिषद मऊ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिषद के सदस्यों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन शोकाकुल परिजनों के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।
अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय चीफ ब्यूरो एक संदेश ने दी श्रद्धांजलि
मऊ के एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने अपना बयान जारी करते हुए कहा, "अमर उजाला के ब्यूरो चीफ राहुल पांडेय जी के पूज्य पिता जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। शत-शत नमन।"
स्थानीय पत्रकारों व प्रबुद्ध जनों ने भी राहुल पांडेय व उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




