मऊ में ब्राह्मण विकास परिषद ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ में ब्राह्मण विकास परिषद ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ: ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के चंद्रभानपुर स्थित पंचदेव मंदिर कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के मार्ग और शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' के योगदान को याद किया। महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सादगी और ईमानदारी पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर जोर दिया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सर्वानंद पांडेय ने काव्य पाठ के जरिए दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विजयनगर तिवारी, प्रवीण, महेश सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे। शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




