मऊ में POCSO जागरूकता अभियान का समापन, गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी और छात्र-छात्राओं का सम्मान
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ में POCSO जागरूकता अभियान का समापन, गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी और छात्र-छात्राओं का सम्मान
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ द्वारा 25 सितंबर से चल रहे POCSO जागरूकता अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर हुआ। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। अभियान के तहत विद्यालयों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सहमति के कानूनी पहलुओं पर संवादात्मक सत्र, कला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान न्यायाधीश महोदय ने बापू व शास्त्री जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला, वहीं सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश निरंजन चंद्र पांडेय, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई न्यायिक अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




