DM और SP ने दुर्गा पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और रामलीला स्थलों का किया निरीक्षण; सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए सख्त निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
DM और SP ने दुर्गा पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और रामलीला स्थलों का किया निरीक्षण; सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए सख्त निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने जनपद मुख्यालय में दुर्गा पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों व रामलीला स्थलों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिर्जा हादीपुर से संस्कृत पाठशाला तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था देखी और आमजन से संवाद किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त करने और यातायात प्रबंधन समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर निरंतर निगरानी रखने के आदेश जारी किए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




