2 October 2026
कलेक्ट्रेट परिसर में बापू और शास्त्री जी की जयंती मनी,
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
कलेक्ट्रेट परिसर में बापू और शास्त्री जी की जयंती मनी,
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में डीएम ने गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग और शास्त्री जी की सादगी व दृढ नेतृत्व को याद करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एडीएम प्रवेंद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




