मऊ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, हैकिंग के शिकार पीड़ित को वापस मिले 2,04,000 रुपये
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, हैकिंग के शिकार पीड़ित को वापस मिले 2,04,000 रुपये
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ (अनूप कुमार/कमलेश बहादुर) के निर्देशन और साइबर फ्रॉड रोकथाम अभियान के तहत घोसी थाना पुलिस व साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के 2,04,000 रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं।
क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय और अपराध निरीक्षक के नेतृत्व में घोसी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। बड़राव (थाना घोसी) निवासी गिरीश चंद्र राय पुत्र सूर्यभान राय का मोबाइल हैक कर जालसाजों ने 2,33,613 रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने 18 सितंबर 2026 को साइबर पोर्टल (शिकायत संख्या 33109260251563) पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर ठगी की रकम होल्ड करा दी और 2 अक्टूबर 2026 को आवेदक के खाते में 2,04,000 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने मऊ पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




