भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा मऊ के देवेश राय बने प्रदेश मंत्री
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा मऊ के देवेश राय बने प्रदेश मंत्री
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ने संगठन को गति देने और आगामी रणनीतियों को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। घोषित सूची में 49 नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हैं।
इस नवगठित टीम में मऊ जिले के जुझारू एवं समर्पित नेता देवेश राय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। देवेश राय के प्रदेश मंत्री बनने से उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जिले के किसानों में भारी उत्साह की लहर है।
मऊ जिले में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता
मऊ के देवेश राय को किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का कहना है कि देवेश राय के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से न केवल जिले में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में किसान हित के मुद्दों को मजबूती मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर मऊ के लाडले नेता श्री देवेश राय जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! आशा है कि आपके नेतृत्व में किसानों के अधिकार और जनकल्याणकारी नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी।"
भाजपा संगठन द्वारा जारी इस 49 सदस्यीय सूची में संगठन के अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों का संतुलन बनाया गया है। नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्ष को जिम्मेदारी
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मोर्चा की जड़ों को और मजबूत करना।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




