डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जिला अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ कर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों की रोकथाम व बचाव के लिए जन-जागरूकता फैलाई जाएगी। 12 अक्टूबर से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर मरीजों व कुपोषित बच्चों की पहचान करेंगी और उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। डीएम ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




