अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस जिला अधिकारी मऊ ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को किया सम्मानित, बांटे मिष्ठान और चश्मे
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस जिला अधिकारी मऊ ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को किया सम्मानित, बांटे मिष्ठान और चश्मे
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ मऊ
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा कर वरिष्ठजनों का हाल-चाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए मिष्ठान, वस्त्र और आंखों की जांच के बाद जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नई पीढ़ी के व्यवहार पर एक भावुक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी को प्रेरित और भावुक कर दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल हमारी निरंतर जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




