सेवा संकल्प अभियान: परदहा में जन चौपाल आयोजित, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
सेवा संकल्प अभियान: परदहा में जन चौपाल आयोजित, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
विकास खण्ड परदहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग द्वारा गोद भराई, बच्चियों का अन्नप्राशन और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत बेबी किट वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों और पात्रों तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय, स्थानीय अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




