नवरात्रि, दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
नवरात्रि, दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
पंडालो में कैमरे लगाने के दिए निर्देश :: सीओ
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, अफवाहों से रहें दूर : थाना प्रभारी
दोहरीघाट, मऊ में गुरुवार शाम पांच बजे नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला और दशहरा पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक दोहरीघाट थाना परिसर में घोसी के क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव समेत कई गणमान्य नागरिक और विभिन्न समितियों के सदस्य थे। सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पूजा पंडालों की सुरक्षा और जुलूस के मार्गों पर चर्चा हुई।
क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें और समस्या होने पर तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क रहेगी। उन्होंने कहा कि पंडालों में कैमरे जरूर लगाएं। डीजे संचालकों को कम गति में डीजे बजाने की बात कही।
थाना प्रभारी रामायण सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता बताया। उन्होंने समितियों से पंडालों में सुरक्षा और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न फैलाने को कहा। नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने साफ-सफाई, बिजली, पानी पर जोर दिया। अधिकारियों ने शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में उपस्थित उप निरीक्षक अमरनाथ त्रिपाठी, संतोष कुमार, सत्येंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, अध्यक्ष विनय जायसवाल, गोठा ग्राम प्रधान रामजनम गुप्ता, आजाद जायसवाल, गोठा रामलीला अध्यक्ष अजय उपाध्याय, पप्पू गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




