मानदेय बढ़ोतरी के लिए समूह सखियों ने दिया ज्ञापन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मानदेय बढ़ोतरी के लिए समूह सखियों ने दिया ज्ञापन
इंदारा।कोपागंज विकास खंड पर वृहस्पतिवार को मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर समूह
सखियों ने खंड विकास अधिकारी कोपागंज चंद्रशेखर कुशवाहा को ज्ञापन दिया।इस दौरान महिलाओं ने मानदेय बढ़ाकर बीस हजार रुपए प्रतिमाह कराने और अन्य उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
समूह सखियों ने कहा कि मंहगाई के दौर में समूह सखियों को महज दो हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है इतनी कम राशियों में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है इसके अलावा सरकारी कार्य पूरा करने के लिए हमें अपने ही पैसे से मोबाइल रिचार्ज करना पड़ रहा है इससे आर्थिक परेशान और बढ़ जा रही है महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं और कार्यों के क्रियान्वयन में सहयोग कर रही है लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। सरकार से मांग की गई कि मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही स्मार्टफोन, पहचान पत्र और निर्धारित ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से धरने में बिंदु शर्मा, चंदा राजभर, श्वेता गुप्ता, कविता यादव, कुसुम राजभर, पुनम, रिना राव, सुमित्रा, लक्ष्मी,अनीता बिनम,कुमकुम,देवन्ती,सुमन पुनिता,ममता,संजू समेत कई समूह सखियां मौजद रहीं।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




