घोसी एसडीएम के निर्देश पर पवनी में गाटा संख्या 212 का सीमांकन, मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के लिए मिली तीन एकड़ बंजर भूमि
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
घोसी एसडीएम के निर्देश पर पवनी में गाटा संख्या 212 का सीमांकन, मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के लिए मिली तीन एकड़ बंजर भूमि
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ/घोसी: ग्राम पवनी में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए निर्विवाद भूमि उपलब्ध कराने के क्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी के निर्देश पर राजस्व टीम ने गाटा संख्या 212 का सीमांकन (पैमाइश) पूरा कर लिया है।
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री बालिका विद्यालय के निर्माण हेतु 3 एकड़ निर्विवाद भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी अनुपालन में राजस्व टीम ने पवनी स्थित गाटा संख्या 212 (बंजर भूमि) पर पहुंचकर जगह का चिन्हांकन व पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की।
अनीश सिंह (तहसीलदार, घोसी) राजेश राम (राजस्व निरीक्षक)सौरभ राय (लेखपाल)
दीप प्रकाश (लेखपाल) शेषनाथ चौहान (लेखपाल)
सीमांकन के दौरान पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिससे क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




