हृदय रोगों का साइलेंट हमला बढ़ा - 25% लोगों में बिना दर्द के हो रहा है हार्ट अटैक.....कार्डियक अरेस्ट बन रहा है युवाओं की मौत की बड़ी वजह.....
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
4 मिनट पढ़ें
हृदय रोगों का साइलेंट हमला बढ़ा - 25% लोगों में बिना दर्द के हो रहा है हार्ट अटैक.....कार्डियक अरेस्ट बन रहा है युवाओं की मौत की बड़ी वजह.....
कार्डियक अरेस्ट एक आपातकालीन मेडिकल स्थिति .....बेचैनी, पसीना, चक्कर और आंखों के आगे अंधेरे को न करें नजरअंदाज आज ही कराएं जांच.....*डॉ. विवेकानंद गुप्ता*
प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार ईसीजी, इको,लिपिड प्रोफाइल , बीपी और शुगर की अवश्य करा लेनी चाहिए जांच ......डॉ. विवेकानंद गुप्ता
**************************
ओमप्रकाश गुप्त
संपादक ...... पूर्वी संसार
कोपागंज मऊ
********************************
वाराणसी..... उत्तर प्रदेश
बदलती जीवनशैली और खान-पान ने हृदय रोग को आज सबसे बड़ा साइलेंट किलर बना दिया है। अब हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रहा, बल्कि 25 से 40 साल के युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। चिकित्सा जगत की दो चिंताजनक सच्चाई सामने आई है। पहली यह कि बहुत से लोगों में गंभीर हृदय रोग होने के बावजूद कोई लक्षण महसूस नहीं होता और दूसरी यह कि कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थिति में हर सेकंड जान बचाने के लिए कीमती है।
इस गंभीर विषय पर गैलेक्सी हॉस्पिटल महमूरगंज वाराणसी और सिगरा वाराणसी स्थित स्पंदन हार्ट केयर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने लोगों को विस्तार से जागरूक किया है।
डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि साइलेंट हार्ट डिजीज में सीने में तेज दर्द नहीं होता। इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं जिन्हें लोग अक्सर गैस या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जैसे बिना काम के थकान लगना, चलने या सीढ़ी चढ़ने पर सांस फूलना, सीने में भारीपन या जलन होना, बाएं कंधे या हाथ में दर्द होना और अचानक घबराहट होना। खासकर डायबिटीज के मरीजों में नसें सुन्न होने के कारण दर्द का पता ही नहीं चलता और अटैक साइलेंट निकल जाता है। इसलिए 30 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार ईसीजी, इको, लिपिड प्रोफाइल, बीपी और शुगर की जांच अवश्य करानी चाहिए।
"पूर्वी संसार" द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉ . विवेकानंद गुप्ता ने बताया कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक से भी अधिक खतरनाक स्थिति है। हार्ट अटैक में दिल की नली ब्लॉक होती है जबकि कार्डियक अरेस्ट में दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है। दिल पंप करना बंद कर देता है और मस्तिष्क तक खून पहुंचना रुक जाता है। यदि तीन से चार मिनट के अंदर सीपीआर या डिफिब्रिलेटर से झटका न दिया जाए तो मृत्यु का खतरा 90 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के आठ प्रमुख लक्षण हैं - बेचैनी होना, छाती में दर्द, सांस फूलना, बेहोश होना, चक्कर आना, पसीना आना, घबराहट महसूस होना और आंखों के आगे अंधेरा छा जाना। यदि किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखें और वह अचानक गिर पड़े तो उसे तुरंत जमीन पर सीधा लिटा दें, एक मिनट में 100 से 120 बार छाती के बीच में तेजी से दबाव दें यानी सीपीआर दें, तुरंत 108 नंबर पर एम्बुलेंस को कॉल करें और एम्बुलेंस आने तक सीपीआर बंद न करें।
डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि युवाओं में हृदय रोग बढ़ने के पांच मुख्य कारण हैं - तनाव और नींद की कमी, जंक फूड और तला-भुना भोजन, बीड़ी सिगरेट और गुटखा का सेवन, व्यायाम की कमी और बीपी शुगर की दवा को बीच में छोड़ देना।
"पूर्वी संसार" द्वारा बचाव के संबंध मे पूछे जाने पर डॉ विवेकानंद गुप्ता ने पांच नियम बताए - रोज 30 मिनट तेज टहलना और योग करना, नमक तेल चीनी और मैदा कम करना, धूम्रपान और शराब से पूरी दूरी बनाना, नियमित जांच कराना और किसी भी लक्षण को गैस समझकर अनदेखा न करना।
डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि पूर्वांचल के लोगों को हृदय की बेहतर जांच और इलाज के लिए बड़े शहरों में न भटकना पड़े। गैलेक्सी हॉस्पिटल महमूरगंज वाराणसी और स्पंदन हार्ट केयर सिगरा वाराणसी सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने अपील की कि कार्डियक अरेस्ट एक आपातकालीन मेडिकल स्थिति है, इसे नजरअंदाज न करें, जल्द हृदय जांच कराएं और हृदय रोगों को समय रहते हराएं।
संपर्क - डॉ. विवेकानंद गुप्ता हृदय रोग विशेषज्ञ....वाराणसी
मोबाइल 9305708138
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




