राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को मऊ जनपद में भी कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा—
“लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि किसी भी प्रकार का संदेह पैदा होता है तो उसका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी किसी भी ऐसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे आम मतदाता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हों।
आज का यह धरना-प्रदर्शन और विरोध केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। हम मांग करते हैं कि मतदाता सूची में किए गए बदलावों और SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा हो।
कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।”
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी निकाला। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताब राय, इंतेखाब आलम, रमेश यादव, रामकेश सिंह पटेल, मनोज गिहार, सईदुर्रहमान अंसारी, हफीजुर्रहमान, आफ़ताब सिद्दीकी, प्रेम शिला, महक पांडेय, सलमान जमशेद, रमन पांडे, फ़हद क़ादिर, सरोज पांडेय, मसूद अख्तर, अमरेश चंद्र पांडे, हरेंद्र यादव, जावेद खान,
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न
- गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक,स्वच्छता एवं जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के दिए निर्देश




