मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल कुमार ने मारी बाजी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल कुमार ने मारी बाजी
दोहरीघाट, मऊ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आधारित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र दोहरीघाट-गोंठा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में विकास खंड दोहरीघाट की नौ न्याय पंचायतों से कुल 27 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कल्पनाशीलता एवं चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा दोहरीघाट मंडल अध्यक्ष आजाद जायसवाल रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने सपनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पाऊस के निखिल कुमार ने प्रथम स्थान, कंपोजिट विद्यालय शाहपुर की आराधना ने द्वितीय स्थान तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर की आरती चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि आजाद जायसवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
कार्यक्रम में अजय कुमार शाही, सुजीत राय, कंचनलता, प्रमोद मिश्र, झम्मन, दिनेश सिंह, ब्रजभूषण यादव, अनंतलाल, नीरज कुमार, सतीश राय, विभा, साधना राय, अविनाश गुप्त, आशीष गुप्त, ओज राय, रामपाल सिंह, रमेश सिंह, अशोक मौर्या सहित विकास खंड के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




