पितृपक्ष पर कड़वा सच - जीते जी तो बात-बात पर किया अपमान..... मरने के बाद पिंडदान का दिखावा किस काम का?
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
पितृपक्ष पर कड़वा सच - जीते जी तो बात-बात पर किया अपमान..... मरने के बाद पिंडदान का दिखावा किस काम का?
श्राद्ध से पहले श्रवण बनिए - जिन हाथों ने उंगली पकड़ कर चलना सिखाया, उन्हीं हाथों को बुढ़ापे में मत छोड़िए.......
तर्पण जल से नहीं, सेवा से होता है - घर में भूखा बैठा है पिता और गया में खोज रहे हो पितर?
*******************************
डॉ . अरुण कुमार मिश्र
कार्यकारी संपादक.....पूर्वी संसार न्यूज कोपागंज मऊ
*******************************
कोपागंज ....मऊ .... उत्तर प्रदेश
आज 27 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो गया है। बाजार में तर्पण की सामग्री बिक रही है, लोग गया जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन एक सवाल खुद से पूछिए.....
क्या हमने जीते जी अपने पितरों की कद्र की?
जिस माँ ने 9 महीने कोख में रखा, उसी माँ को हमने बात-बात पर कहा - "तुम चुप रहो, तुम्हें कुछ नहीं पता।
जिस पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया, बुढ़ापे में उसी पिता को हमने बोझ समझ लिया। एक कोने में चारपाई पर पड़े हैं और हम व्यस्त हैं मोबाइल में।
जीते जी कभी एक गिलास पानी समय से नहीं दिया, कभी उनके पैर नहीं दबाए, कभी उनकी पसंद का खाना नहीं पूछा।
और आज पितृपक्ष में पंडित जी से मंत्र पढ़वाकर कह रहे हैं - पितरों को शांति मिले।
शास्त्र भी यही कहते हैं - जीवित पितर ही असली पितर हैं।
गरुड़ पुराण में साफ लिखा है - जो व्यक्ति जीते जी अपने माता-पिता को दुखी रखता है, उसका गया में किया गया लाखों का पिंडदान भी व्यर्थ है। पितर जल से तृप्त नहीं होते, आपके आचरण से तृप्त होते हैं।
असली श्राद्ध क्या है?
*1. श्रद्धा से किया गया भोजन....* माँ-बाप के जीते जी उन्हें अपने साथ बैठाकर प्रेम से भोजन कराना ही असली श्राद्ध है।
2. सम्मान का तर्पण.....*रोज सुबह उनके पैर छूना, उनकी बात सुनना - यही रोज का तर्पण है।*
3. सेवा का पिंडदान.....*उनकी दवा, उनके कपड़े, उनकी छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना ही सबसे बड़ा पिंडदान है।*
इस पितृपक्ष संकल्प लें - दिखावे का श्राद्ध बाद में, पहले घर में बैठे जीवित पितरों की सेवा करेंगे। क्योंकि पिंडदान से आत्मा को मुक्ति भले मिल जाए, लेकिन सेवा से जीते जी स्वर्ग मिल जाता है।
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




