36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
घोसी/मऊ: घोसी तहसील अंतर्गत टड़ियांव बिजली सब-स्टेशन से जुड़े पिढ़वल फीडर की विद्युत आपूर्ति पिछले 36 घंटों से पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से ग्रामवासियों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे गंभीर संकट पीने के पानी का खड़ा हो गया है, क्योंकि समरसिबल और वाटर पंप बंद पड़े हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि टड़ियांव बिजली स्टेशन के कनिष्ठ अभियंता (जेई) दिन-रात चेकिंग अभियानों और राजस्व वसूली में तो मुस्तैद रहते हैं, लेकिन जब बात जर्जर तारों और जर्जर बिजली व्यवस्था को सुधारने की आती है, तो विभाग आंखें मूंद लेता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पिढ़वल फीडर की बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल की जाए और क्षेत्र की खस्ताहाल विद्युत व्यवस्था में स्थायी सुधार किया जाए, वरना वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात
- वर्षा एवं तेज सतही हवाओं से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर दें सूचना




