25 September 2026
घोसी मां दुर्गा मंदिर से आभूषण व दानपेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
घोसी मां दुर्गा मंदिर से आभूषण व दानपेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत अकोल्ही मुबारकपुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर देवी मां के सोने के गहने (मांगटीका, नथिया) और दानपेटी पार कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब मंदिर की देखरेख करने वाले जयनाथ चौरसिया पूजा के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाल रविन्द्र नाथ राय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
स्थानीय लोगों को बृहस्पतिवार शाम साइकिल से आए एक संदिग्ध युवक पर शक है, जिसने पूजा के बहाने ताला खुलवाया था। पुलिस को तहरीर दे दी गई है और ग्रामीण जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी व सामान बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




