चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ मऊ
लगभग ७० वर्ष पूर्व द्वितीय पंचवर्षीय योजना (१९५६) में निर्मित दोहरीघाट पम्प नहर सिचाई विभाग की अनमोल धरोहर है । माननीय मुख्यमंत्री जी एवम् जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी के दूरदर्शी नेतृत्व में नलकूप पूर्व परिक्षेत्र अयोध्या के नियंत्रणाधीन लिफ्ट सिचाई खंड गोरखपुर की टीम द्वारा विशेष प्रयास कर इस पम्प नहर के मोटर पम्प, पैनल प्रतिस्थापित तथा सबस्टेशन का उच्चीकरण कराया गया है एवं पुनः नई पम्प नहर जैसा बना दिया गया है । अब यह पम्प नहर ६६० क्यूसेक क्षमता से चलने को सुसज्जित है तथा जनपद मऊ एवं बलिया के ५५००० हेक्ट क्षेत्र में सिचाई उपलब्ध करा रही है ।
यहाँ का भूदृश्य, प्राकृतिक स्वरूप, उपवन, कंट्रोल रूम, आधुनिक उपकरण, ३० kw सोलर पैनल , terrace sitting area, इत्यादि मनोरम है ।
कल इस पम्प नहर के कार्यों का भव्य लोकार्पण मंत्री जी द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक सम्मान, वृक्षारोपण, बच्चों को बैग वितरण, जन संवाद और सरयू आरती भी सम्मिलित रहा ।
जलशक्ति मंत्री जी के मार्गदर्शन मे सिचाई विभाग अपनी संरचनाओं को आधुनिकीकृत कर कृषकों को सिचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




