पुलिस घर पर करती रही इंतजार, चकमा देकर लखनऊ पहुंचे मऊ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में हुए शामिल
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
पुलिस घर पर करती रही इंतजार, चकमा देकर लखनऊ पहुंचे मऊ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में हुए शामिल
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ/लखनऊ
चुनाव आयोग के खिलाफ लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे मऊ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव को पुलिस रोकने में नाकाम रही।
प्रशासन द्वारा नेताओं को लखनऊ जाने से रोकने के लिए उनके घरों पर पहरा बैठाया गया था। इसी क्रम में मऊ पुलिस भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव को नज़रबंद/हिरासत में लेने के लिए उनके आवास पर मुस्तैद रही। हालांकि, पुलिस के घर पर इंतज़ार करते रहने के बावजूद राजमंगल यादव चकमा देकर लखनऊ पहुँच गए और चुनाव आयोग के विरोध में आयोजित राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन में मुस्तैदी से शामिल हुए।
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




