जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का किया आकस्मिक निरीक्षण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का किया आकस्मिक निरीक्षण
व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी,बीडीओ, डिप्टी सीवीवो तथा सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्था खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भूसा एवं चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ तथा संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
गो आश्रय स्थल में कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनवरत रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराने, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी एवं डिप्टी सीवीओ के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




