घोसी तहसील धारा 144 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता मामले में स्थलीय निरीक्षण, SDM अशोक कुमार सिंह ने किया मौजा लाड़पुर का मुआयना
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घोसी तहसील धारा 144 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता मामले में स्थलीय निरीक्षण, SDM अशोक कुमार सिंह ने किया मौजा लाड़पुर का मुआयना
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ जिले की घोसी तहसील अंतर्गत मौजा लाड़पुर में चल रहे भूमि विवाद 'सलेहरी बनाम दयाशंकर आदि' में न्यायसंगत और नियमानुसार आदेश पारित करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी (SDM) घोसी अशोक कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया।
उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 144 (घोषणात्मक वाद/Declaratory Suit) के तहत लंबित इस मामले में सही तथ्यों की जानकारी और वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारी स्वयं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान SDM घोसी अशोक कुमार सिंह के साथ क्षेत्रीय लेखपाल सपना प्रभाकर और अन्य संबंधित राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने विवादित भूमि की चौहद्दी, कब्जे की स्थिति और नक्शे के अनुसार धरातलीय पैमाइश/सत्यापन का बारीकी से जायजा लिया।
स्थलीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मामले से जुड़ी पत्रावलियों और धरातल की वास्तविक स्थिति का मिलान करना है, ताकि न्यायालय द्वारा दिया जाने वाला अंतिम आदेश पूरी तरह से नियमसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी हो।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून के अनुसार प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य रखने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




