कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ। जिले की कोपागंज थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ई) से संबंधित मामले में तीन आरोपियों को भदसा मानोपुर हाईवे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, लगभग 30 किलोग्राम चावल, एक कुकर, एक टूटी हुई कड़ाही, एक कटोरा और एक कुटनी बरामद करने का दावा किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मऊ, कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी और थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश सिंह के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
थाना कोपागंज में दर्ज मु0अ0सं0 261/2026 धारा 305(ई) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किए गए
विशाल कुमार (उम्र 24 वर्ष) पुत्र विजय राम, निवासी ग्राम टड़ियांव, थाना कोपागंज।
सुनील राजभर (उम्र 48 वर्ष) पुत्र गुलाबचंद, निवासी मोहल्ला फत्तनपुरा, थाना कोपागंज।
अरुण राय (उम्र 41 वर्ष) पुत्र नागेंद्र राय, निवासी काछीकला, थाना कोपागंज।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया।
संबंधित खबरें
- कार्यकर्ता महा सम्मेल के जरिए बसपा का शक्ति प्रदर्शन
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
- ग्राम पंचायत तिलसवां के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
टड़ियांव में चोरों के हौसले बुलंद, जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
आगे पढ़ें
कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आगे पढ़ेंजिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आगे पढ़ें