ग्राम पंचायत तिलसवां के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
ग्राम पंचायत तिलसवां के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी
*स्वच्छता, पेयजल व हरे चारे की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश, संबंधित अधिकारियों एवं केयरटेकरों से मांगा स्पष्टीकरण
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल पर व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई। पशुओं को खिलाने के लिए रखा गया पशु आहार एवं नमक भी कई माह पुराना पाया गया। इसके अतिरिक्त गो आश्रय स्थल पर कोई केयरटेकर उपस्थित नहीं मिला। पशुओं की समुचित देखभाल न होने के कारण कई गोवंश बीमार अवस्था में पाए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गोवंशों के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित केयरटेकरों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमित रूप से आश्रय स्थल पर उपस्थित रहकर गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण में मिली कमियों के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित केयरटेकरों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- कार्यकर्ता महा सम्मेल के जरिए बसपा का शक्ति प्रदर्शन
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
टड़ियांव में चोरों के हौसले बुलंद, जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
आगे पढ़ें
कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आगे पढ़ेंजिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आगे पढ़ें